मेघनगर में आपत्तिजनक पोस्ट, युवक पर FIR 

इंदौर एवं मालवा

मेघनगर। पहलगाम की अमानवीय घटना के समर्थन में मेघनगर निवासी एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर विवादास्पद वीडियो पोस्ट करने से शहर में गुस्सा दिखाई दिया। यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है, जो फैजान रफीक शैरानी का बताया जा रहा है। शिकायत में बताया गया कि वीडियो में फैजान द्वारा हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। वीडियो में था “अब इनकी बारी है”, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका है। वीडियो वायरल होते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मेघनगर थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वीडियो को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और जल्द कार्रवाई की मांग की। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी युवक की खोजबीन की जा रही थी। पुलिस ने वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Next Post

चार पहिया वाहन पलटा, बडी घटना टली

Fri Apr 25 , 2025
झाबुआ। शहर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जेल बगीचा हनुमान मंदिर के निकट तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन पलट गया। बताया गया कि वाहन एक बिना लाइसेंस का नाबालिग चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति से आ रहा […]

You May Like