चार पहिया वाहन पलटा, बडी घटना टली

झाबुआ। शहर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जेल बगीचा हनुमान मंदिर के निकट तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन पलट गया। बताया गया कि वाहन एक बिना लाइसेंस का नाबालिग चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति से आ रहा था और पलट कर जिस दिशा में रुका, उससे रफ्तार का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। गनीमत रही कि हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब सड़क पर वाहनों की आवाजाही ना के बराबर थी, वर्ना यह दुर्घटना बड़ी घटना में बदल सकती थी। घटना में कार में सवार युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

Next Post

दलित समाज के युवक की सरियों से पीट पीट कर हत्या, थाने में नहीं ली रिपोर्ट

Fri Apr 25 , 2025
ग्वालियर। दलित समाज के युवक अनिल माहौर की सरियों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिजन सुबह से थाटीपुर थाने पर मृतक के शव को रखकर बैठे रहे लेकिन बमुश्किल एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि कचरा फेंकने को लेकर मारपीट में […]

You May Like