पश्चिमी सिक्किम में भूस्खलन में चार लोगों की मौत

दार्जिलिंग, 12 सितंबर (वार्ता) सिक्किम के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 04 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।आधिकारिक सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई है।
पुलिस और स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार तड़के मलबे और पत्थरों के नीचे दबे जीवित व्यक्ति का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
गेज़िंग के पुलिस अधीक्षक शेरिंग शेरपा ने बताया कि पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में कल देर रात के आसपास एक विनाशकारी भूस्खलन हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस अधीक्षक शेरपा ने कहा, “स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों के साथ मिलकर पुलिस दल ने एक साहसिक बचाव अभियान चलाया और बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से एक अस्थायी पुल का निर्माण करके प्रभावित क्षेत्र से दो घायल महिलाओं को निकालने में कामयाब रहा। सफल निकासी और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाए जाने के बावजूद एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।”
श्री शेरपा ने बचाव कार्यों में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इलाके और मौसम ने गंभीर चुनौतियां बनी लेकिन टीम ने स्थानीय समुदाय के सहयोग से तुरंत कार्रवाई की। यह एक जोखिम भरा अभियान था लेकिन हमने जान बचाने की भरपूर कोशिश की।”

Next Post

निलंबित भाजपा विधायक पर मद्दुर में भड़काऊ भाषण को लेकर मामला दर्ज

Fri Sep 12 , 2025
बेंगलुरु, 12 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक पुलिस ने निलंबित भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यत्नाल के खिलाफ पिछले दिनों मांड्या जिले के मद्दुर में कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। यह घटनाक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सीटी रवि के खिलाफ इसी तरह के आरोप […]

You May Like