
पिपलियामण्डी। पुलिस ने दो कारों से 150 किलो डोडाचूरा तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर नारायणगढ थानान्तर्गत झारड़ा चोकी पुलिस ने अडमालिया फन्टे पर नाकाबंदी कर स्वीफ्ट कार (जीजे 24 के 4452) को रोका, इस दौरान ड्राइवर उरतकर भागा, जिसे पुलिस ने पकड़ा, कार ड्राइवर ने अपनी पहचान मुकेश उर्फ भवेन्द्र (22) पिता चेनाराम जाट, निवासी नवले की चक्की जिला बाड़मेर होना बताई। इसके पीछे आ रही बिना नम्बर की एक ब्रेजा कार को भी रोका, इसमें में सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान छगन (21) पिता धर्माराम जाट, निवासी कोटडा शिव, जिला बाड़मेर व सिमरथाराम (26) पिता तुलसाराम जाट, निवासी बदरु रामसर, जिला बाड़मेर होना बताई। तलाशी के दौरान पुलिस ने स्वीफ्ट कार से तीन कट्टों में भरा 80 किलो डोडाचूरा एवं ब्रेजा कार से दो कट्टों में भरा 70 किलो डोडाचूरा बरामद किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों कार व डोडाचूरा जब्ती में लिय। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
