बगैर दस्तावेज संचालित 3 वाहन जब्त

 

नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों से 49 हजार रुपये का जुर्माना वसूल

 

इंदौर. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए बगैर दस्तावेज संचालित 3 वाहन जब्त किए. नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों से 49 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है. इसी सिलसिले में आज इंदौर-देवास रूट की बसों की सघन चेकिंग की गई. जिसमें वाहनों के फ़िटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये गये. अभियान के तहत बसों में ओवर लोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की जा रही है. लोगों को अपने वाहनों पर एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है. वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है. दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों के साथ ही, स्कूल वाहनों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 18 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. साथ ही बिना दस्तावेज के संचालित 2 स्कूली वाहन सहित कुल 3 वाहन जब्त किए गए. इस दौरान वाहनों से 49 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया.

Next Post

इंदौर वायु गुणवत्ता में सुधार और जल संचयन में देश का मॉडल शहर

Sat Jan 4 , 2025
  एनजीटी अपने आदेशों एवं निर्देशों में कर रहा है इंदौर मॉडल का उल्लेख एनजीटी की प्रिंसिपल बेंच के सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक     इंदौर. इंदौर पर्यावरण संरक्षण एवं सुधार, वायु गुणवत्ता में सुधार और जल संचयन के क्षेत्र में देश का मॉडल शहर […]

You May Like