बस में चढऩे के दौरान हादसा, महिला यात्री की मौत

सतना : भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए माएके आ रही विवाहिता बस स्टैण्ड में उस वक्त हादसे का शिकार हो गई जब वह बस पर चढऩे का प्रयास कर रही थी. चालक द्वारा अचानक तेज गति से चल देने के कारण महिला नीचे गिर गई और पहियों की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवचेना की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनवाह गांव की निवासी मनोज सिंह भदौरिया उर्फ गुडिय़ा उम्र 45 वर्ष का विवाह भिण्ड जिले के सिरसी गांव के निवासी रमेश सिंह भदौरिया के साथ कई वर्ष पहले हुआ था. कोटर के लखनवाह गांव स्थित माएके में भतीजे की शादी थी. जिसमें शामिल होने के लिए गुडिय़ा बस में सवार होकर ग्वालियर से सतना पहुंची थी. रविवार की सुबह लगभग 6 बजे बस स्टैण्ड पहुंचने पर गुडिय़ा ग्वालियर वाली बस से उतरी और सामने कोटर की ओर जाने वाली बस को खड़ा देख उस पर सवार होने लगी.

बताया गया कि गुडिय़ा जैसे ही बस मेंइ सवार होने का प्रयास कर रही थी उसी दौरान चालक ने अचानक तेज गति से बस आगे बढ़ा दी. संतुलन बिगडऩे के कारण गुडिय़ा नीचे गिर गई और देखते ही देखते बस का पहिया उसकी कमर पर चढ़ गया. घटना होती देख आस पास मौजूद लोग व पुलिस द्वारा गुडिय़ा को फौरन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. इसी कड़ी में बेहतर उपचार के लिए उन्हें वहां से बिरला हास्पिटल ले जाया गया. लेकिन कुछ देर तक जारी रहे उपचार के बाद सुबह लगभग साढ़े 9 बजे गुडिय़ा ने दम तोड़ दिया. यह जानकारी सामने आते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.
परिजनों ने की शिकायत
गुडिय़ा की मौत हो जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में परिजन मर्चुरी के सामने एकत्र हो गए. मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से परिजनों ने बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा परिजनों से लिखित शिकायत ले ली गई. जिसके आधार पर आरोपी बस चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना शुरु कर दी गई.

Next Post

54 वार्ड, 1000 सफाई मित्र और एक लक्ष्य, उज्जैन को बनाना नंबर वन

Mon May 11 , 2026
उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह नगर इन दिनों एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. बाबा महाकाल की नगरी अब केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि स्वच्छता के क्षेत्र में भी देशभर में अपना परचम लहराने की तैयारी कर रही है. सवाल […]

You May Like