अमेरिका-यूरोप के संबंध पहले जैसे नहीं रहे : मर्ज़

बर्लिन, 03 फरवरी (वार्ता) जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा है कि अमेरिका और यूरोप के संबंध बदल गये हैं और अब “पुरानी स्मृतियां या पुराने दौर की बातें” यूरोप के काम नहीं आएंगी।

श्री मर्ज ने ड्यूश बोर्स ग्रुप के एक सालाना कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि दुनिया अभी “शायद राजनीतिक अनिश्चितता और अस्थिरता के सबसे बड़े दौर से गुज़र रही है, निश्चित रूप से यह एक बड़ा मोड़ है।”

इस तरह की वैश्विक उथल-पुथल का सामना करते हुए उन्होंने यूरोप से दुनिया में अपना प्रभाव डालने के लिए “एकजुट और दृढ़ तरीके से” काम करने का आह्वान किया।

श्री मर्ज ने कहा कि यूरोप को रक्षा क्षमताओं को मज़बूत करने, आर्थिक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और ज़्यादा तकनीकी स्वतंत्रता हासिल करने के लिए अपनी ताकत पर भरोसा करना चाहिये।

 

Next Post

फर्जी जाति प्रमाण पत्र: पुलिस के जांच प्रतिवेदन के अभाव में हाईकोर्ट में दायर हुआ अवमानना प्रकरण

Tue Feb 3 , 2026
सीधी । फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में पुलिस के जांच प्रतिवेदन के अभाव में हाईकोर्ट में अवमानना प्रकरण दायर हुआ। यह मामला सीधी में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर बहेलिया परिवार के 5 लोगों की नौकरी की शिकायत का है। हाईकोर्ट के आदेश के दो वर्ष […]

You May Like