टोयोटा किर्लोस्कर सुंदरम ने बेंगलुरु में लांच किया मल्टी-ब्रांड रिटेल सर्विस आउटलेट

बेंगलुरु, 29 जनवरी (वार्ता) टोयोटा किर्लोस्कर सुंदरम ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने गुरूवार को बेंगलुरु में अपने पहले मल्टी-ब्रांड रिटेल सर्विस आउटलेट “टीसर्व सेलेक्ट” की शुरूआत की। टोयोटा किर्लोस्कर सुंदरम ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, किर्लोस्कर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, त्रिचूर सुंदरम संथानम फैमिली (टीएसएसएफ ग्रुप) और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड (टीकेएम) का एक संयुक्त उपक्रम है। यह नई कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की लगातार प्रगति और ग्राहकों की उम्मीदों को देखते हुए स्थापित की गई है, जिसमें सभी ब्रांड्स में संगठित, पारदर्शी और भरोसेमंद सर्विस सॉल्यूशंस है। टोयोटा किर्लोस्कर सुंदरम ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस प्रशिक्षित टेक्नीशियन, मजबूत क्वालिटी सिस्टम और ग्राहक-केंद्रित प्रक्रियाओं द्वारा समर्थित व्यापक मल्टी-ब्रांड वाहन सर्विस सॉल्यूशंस प्रदान करेगा।

पहला “टीसर्व सेलेक्ट” आउटलेट केआर पुरम, बेंगलुरु में शुरू किया गया है। यह वेंचर बाजार की क्षमता और भरोसेमंद, हाई-स्टैंडर्ड व्हीकल सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए बढ़ती पसंद के अनुरूप, प्रमुख भारतीय शहरों में अपने विस्तार की योजना बना रहा है। “टीसर्व” ट्रेडमार्क के तहत थर्ड पार्टी मल्टी-ब्रांड सर्विस आउटलेट्स का एक बड़ा नेटवर्क है, जो भारतीय ग्राहकों को बेहतर पहुंच और सुविधा के साथ सर्विस देगा, और अलग-अलग बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए लगातार सर्विस स्टैंडर्ड सुनिश्चित करेगा, जो अभी 150 है। किर्लोस्कर सिस्टम्स की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गीतांजलि किर्लोस्कर ने कहा, “हमारे पहले सर्विस आउटलेट का उद्घाटन एक उपभोक्ता अनुकूल ऑटोमोटिव सर्विस प्लेटफॉर्म बनाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जैसे-जैसे भारतीय ग्राहक पारदर्शिता और भरोसे को ज्यादा महत्व दे रहे हैं, हमारा ध्यान सभी वाहन ब्रांडों में उच्च-गुणवत्ता और भरोसेमंद सर्विस देने पर है।” टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उप प्रबंध निदेशक, तादाशी असाज़ुमा ने कहा, “पहले टीसर्व सेलेक्ट आउटलेट का लॉन्च एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो मजबूत और सक्षम स्थानीय साझेदारियों के माध्यम से टोयोटा के सर्विस उद्देश्य को आगे बढ़ाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को एक सुसंगत, विश्वसनीय और उच्च-मानक सर्विस अनुभव प्रदान करना है जो दीर्घकालिक विश्वास बनाता है और उनकी बढ़ती मोबिलिटी जरूरतों का समर्थन करता है।”

Next Post

शुरुआती गिरावट से उबरे शेयर बाजार, निजी बैंक और धातु कंपनियों में तेजी

Thu Jan 29 , 2026
मुंबई, 29 जनवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को 982 अंक का बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया और शुरुआती गिरावट से उबरकर प्रमुख सूचकांक अंततः हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 221.69 अंक (0.27 प्रतिशत) चढ़कर 82,566.37 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी […]

You May Like