मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

मंडला । घुघरी निवासी दुर्गेश प्रजापति ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक मंडला को आवेदन सौंपकर दो स्थानीय पत्रकारों पर मानसिक उत्पीड़न, सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने और पारिवारिक शांति भंग करने का गंभीर आरोप लगाया।

दुर्गेश ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि उक्त दोनों पत्रकार पुराने समाचारों को व्हाट्सऐप के माध्यम से वायरल कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे वे लंबे समय से मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए यही दोनों व्यक्ति जिम्मेदार होंगे।

आवेदन के दौरान जिले के कई पत्रकार मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घुघरी थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Next Post

कचरा गाड़ी में कचरा देने लोगो को किया जागरूक

Mon Sep 22 , 2025
रीवा। नगर निगम द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता और नशा मुक्ति की जागरूकता को लेकर लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है एवं ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान‘‘को लेकर स्वच्छता संवाद आयोजित किये जा रहे हैं. इस क्रम में निगम आयुक्त डॉ0 सौरभ सोनवणे के निर्देश पर वार्ड […]

You May Like