एडिना कॉलेज में वेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता: विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का जज़्बा

सागर। एडिना इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को प्रथम वर्ष विभाग द्वारा “वेस्ट आउट ऑफ वेस्ट 2025” प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने वेस्ट मटेरियल से उपयोगी और वैज्ञानिक मॉडल बनाकर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की। मॉडल हाइड्रॉलिक एनर्जी, ऊर्जा स्थानांतरण और कचरे से विद्युत उत्पादन जैसे विषयों पर केंद्रित थे। मुख्य अतिथि चेयरमैन राजेश जैन, डायरेक्टर डॉ. सुनील जैन और अन्य गणमान्य अतिथियों ने नवाचार की सराहना करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष अनुराग सिंह और फैकल्टी टीम ने किया। अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह से नवाचार जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Next Post

शिक्षा विभाग की समीक्षा में चेतावनी: ई-अटेंडेंस में लापरवाही पर कार्रवाई होगी

Sat Nov 8 , 2025
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, ई-अटेंडेंस प्रणाली, नामांकन की स्थिति, चाइल्ड ट्रैकिंग एवं शैक्षणिक अनुशासन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिले के सभी शिक्षक प्रतिदिन अनिवार्य रूप से ई-अटेंडेंस […]

You May Like