सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचे गडकरी, खंडेलवाल ने किया आत्मीय स्वागत

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बैतूल जिले के ग्राम चूरना, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक श्रीमती गंगाबाई उइके और भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री गडकरी को क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Next Post

इंदौर प्रकरण,अतिथि देवो भवः की धरती पर ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं; नजीर बनेगी कार्रवाई : सारंग

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने इंदौर में विदेशी महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की घटना को बेहद शर्मसार करने वाली बताया है। उन्होंने कहा कि अकील नाम के व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। हमारी भारतीय परंपरा ‘अतिथि देवो भवः’ की है, और इस तरह […]

You May Like