भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने इंदौर में विदेशी महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की घटना को बेहद शर्मसार करने वाली बताया है। उन्होंने कहा कि अकील नाम के व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। हमारी भारतीय परंपरा ‘अतिथि देवो भवः’ की है, और इस तरह की हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रशासन ने तुरंत सख्त कार्रवाई की है और आरोपी पर ऐसी कार्रवाई होगी, जो आने वाले समय में नजीर बनेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
