आधे घंटे के रास्ते को पूरा करने में छूट रहे पसीने

सिंगरौली: जिले से सीधी जिले तक एनएच 39 के निर्माणाधीन सड़क की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। शायद इसलिए इस मुद्दे पर लाचार यहाँ के जनप्रतिनिधि इस पर बोलने और जमीनी स्तर पर काम करने से कतराते दिखते हैं। यही कारण है कि इस मार्ग को लेकर झेलना यहां की आम जनता और यात्रियों को पड़ता है, जो जाम की स्थिति से प्रतिदिन जूझने को मजबूर हैं।

सिंगरौली-गोरबी मार्ग हो या गोरबी-बरगवां मार्ग राहगीर यहां अक्सर जाम में फंसे दिखते हैं। करीब 20 से 30 मिनट का यह रास्ता लोगों को घंटे में पूरा करने को मजबूर होना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी भयावाह हो जाती है।

इस कशमकश में गुजरते हुए कई बार लोगों को चोटिल भी होना पड़ता है, तो कई बार गड्ढों में फसकर उनके महंगे वाहन को नुकसान होता है। अकसर यात्री इस मार्ग पर जाम में जूझते दिखे। बहरहाल सिंगरौली की जनता को जनप्रतिनिधियों से अभी भी आस है कि शायद कोई नेता यहां के सड़क मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कोई ठोस उपाय करे।

Next Post

मिस्र,फ्रांस के राष्ट्रपतियों ने गाज़ा में युद्धविराम मध्यस्थता पर की चर्चा

Sun Jul 27 , 2025
काहिरा, 27 जुलाई (वार्ता) मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने शनिवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत कर गाजा पट्टी में युद्धविराम के लिए मध्यस्थता के प्रयासों पर चर्चा की। यह जानकारी रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में दी। दोनों नेताओं […]

You May Like