मंडी में मारपीट के बाद आक्रोशित हुए किसान, व्यापारी के गोदाम पर जमकर हंगामा

नरसिंहगढ़: स्थानीय कृषि उपज मंडी में नीलामी के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. किसान के साथ एक ट्रेडर्स पक्ष के द्वारा मारपीट करने के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रेडर्स के गोदाम में जमकर हंगामा कर दिया.जानकारी के अनुसार ग्राम नाईहेड़ी के किसान के साथ समीर ट्रेडर्स के संचालक पक्ष द्वारा कथित तौर पर की मारपीट के बाद आक्रोशित किसानों ने व्यापारी के गोदाम पर हंगामा कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया.

लेकिन पुलिस के जाते ही किसानों का आक्रोश और बढ़ गया और बड़ी संख्या में किसान के गोदाम पर पहुंच गए. इस दौरान व्यापारी मौके से भाग निकले, जबकि गुस्साए किसानों ने गोदाम में रखे लहसुन के बोरे बाहर निकालकर सडक़ पर बिखेर दिए और जमकर विरोध किया. घटना के बाद दोबारा पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा किसान से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया.
क्या है घटनाक्रम
मंडी में नीलामी के दौरान किसान अपनी प्याज बेचने आए थे. नीलामी पूरी होने के बाद जब वे अपना माल लेकर व्यापारी समीर ट्रेडर्स के गोदाम पहुंचे तो संचालक सलीम मंसूरी ने प्याज को खराब बताकर नीलामी में तय मूल्य से कम भुगतान करने की बात कही. किसान द्वारा आपत्ति जताने पर विवाद बढ़ गया और इसी दौरान सलीम मंसूरी के भांजे इमरान और इरफान मंसूरी ने किसान के साथ मारपीट कर दी जिसका वीडियो वायरल हुआ है.

बताया जाता है कि सम्बंधित फर्म संचालको द्वारा किसानों से अभद्रता का यह पहला मामला नहीं है. इसके पूर्व भी कई बार किसानों से अभद्रता और भुगतान संबंधी विवाद के मामले सामने आते रहे है. किसानों ने संबंधित ट्रेडर्स का मंडी लाइसेंस निरस्त किये जाने की मांग की है.

Next Post

भिंड में धान बेचकर लौट रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरी, 3 की मौत

Wed Dec 10 , 2025
भिंड: लहार थाना क्षेत्र के अजनार रोड पर नानपुरा पुलिया के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। इस हादसे में तीन किसानों की मौत हो गई। मृतक लहार के रावतपुरा सानी गांव निवासी बलवीर सिंह चौहान, झींगुरी चौहान और शिवेन्द्र सिंह उर्फ शिब्बू चौहान थे। तीनों एक ही परिवार […]

You May Like

मनोरंजन