शादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर: ग्वालियर में फिर एक बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला के साथ उसकी बहन के देवर ने शादी का वादा कर लगातार 4 साल तक अवैध संबंध बनाएं। इसी दौरान उससे एक बेटी पैदा हो गई, तब आरोपी ने अपने असली रंग दिखाते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। साथ ही पीड़िता को यह भी धमकी दी कि यदि किसी से इस बात की शिकायत की तो वह उसकी बेटी और उसे जान से मार देगा।यह पूरा मामला ग्वालियर में जनकगंज थाना क्षेत्र की शंकर कॉलोनी गोल पहाड़िया का है। यौन शोषण और फिर हत्या की धमकी से सहमी पीड़िता थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीम जब आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ग्वालियर की जनगंज थाना क्षेत्र की शंकर कॉलोनी गोल पहाड़िया क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के कुछ साल बाद पति से अनबन रहने लगी। इसी दौरान उसकी बहन का देवर सुलह करने के लिए कई बार घर पर आया परंतु देवर रामलखन के मन में तो कुछ और ही चल रहा था। पति-पत्नी में जब भी झगड़ा होता, आरोपी रामलखन उनके दरवाजे पर आकर खड़ा हो जाता।
आरोपी ने धीरे-धीरे पीड़ित महिला का दिल जीत लिया और बातों ही बातों में उससे शादी का वादा भी कर डाला।

आरोपी राम लखन द्वारा पीड़ित महिला पर अपने पति से तलाक लेने के लिए दबाव भी बनाया गया। बाद में मौका देखकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित महिला जब भी उसे विवाह के लिए बात करती तो कुछ ना कुछ बात कह कर टाल देता।इसी दौरान महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। जैसे ही राम लखन को यह पता चला कि यह बेटी उसकी है, उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। आरोपी ने उसे समाज में बदनाम भी कर दिया। हाल ही में पीड़ित महिला को जब इस बात की जानकारी मिली कि आरोपी शादी कर रहा है तो पीड़ित महिला तुरंत थाने पहुंची और उसने पूरी घटना की जानकारी थाने में दर्ज कराई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

आहार एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विषय पर हुई कार्यशाला

Thu Jan 23 , 2025
ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय एवं शोध केंद्र की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आहार एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ मुकेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉक्टर चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं से […]

You May Like