शिक्षक भर्ती पद वृद्धि की मांग को लेकर 27वें दिन भी आंदोलन, DPI के बाहर डटे अभ्यर्थी

भोपाल। शिक्षक भर्ती 2025 के वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन 27वें दिन भी जारी है। अभ्यर्थी लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि वर्ग-2 में 10 हजार और वर्ग-3 में 25 हजार पद बढ़ाए जाएं। अभ्यर्थियों का कहना है कि स्कूलों में खाली पदों के मुकाबले भर्ती में कम पद जारी किए गए हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शिक्षा मंत्री स्तर से मंजूरी मिलने के बावजूद लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त उनसे मुलाकात नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने कार्यालय का गेट बंद कर रखा है और उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। वहीं, अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत पांच दिनों से अन्न-जल त्यागकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Next Post

एमपी कैबिनेट का किसानों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा

Tue Sep 15 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सरकार ने करीब 90 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को 2031 तक जारी रखने का प्रशासनिक अनुमोदन दिया है। इनमें 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की सिंचाई परियोजनाएं भी शामिल […]

You May Like