ईरान के राष्ट्रपति ने की मुर्मु से मुलाकात

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने भारत-ईरान के लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति भवन की सूचना के अनुसार भारत की अपनी पहली यात्रा पर आये श्री पेज़ेश्कियान का स्वागत करते हुए सुश्री मुर्मु ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान ईरान से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक और जन-स्तरीय संबंधों पर चर्चा की। सुश्री मुर्मु ने क्षेत्र में स्थायी शांति के प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए संघर्षों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से किये जाने का आह्वान किया।

 

Next Post

केशकाल में नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बहे शिक्षक

Sat Sep 12 , 2026
कोंडागांव, 12 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले स्थित केशकाल क्षेत्र में शनिवार को स्कूल जा रहे एक शिक्षक तेज बहाव वाले नाले में वाहन समेत बह गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शिक्षक धर्मेंद्र दास वैष्णव स्कूल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में तेज बहाव वाले नाले को […]

You May Like