केशकाल में नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बहे शिक्षक

कोंडागांव, 12 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले स्थित केशकाल क्षेत्र में शनिवार को स्कूल जा रहे एक शिक्षक तेज बहाव वाले नाले में वाहन समेत बह गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शिक्षक धर्मेंद्र दास वैष्णव स्कूल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में तेज बहाव वाले नाले को पार करने के दौरान उनका वाहन पानी के बहाव की चपेट में आ गया और वाहन समेत वह बहने लगे।

शिक्षक वैष्णव ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह खुद को वाहन से अलग कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचकर अपनी जान बचाई। वहीं, बहाव में गया वाहन आगे एक पेड़ में जाकर अटक गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

 

 

Next Post

अभियान के दौरान ग्रामीणों को पंजीयन के लिए कार्यालयों के न लगाने पड़ें चक्कर: विकास

Sat Sep 12 , 2026
सीधी । स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि के हितग्राहियों के अधिकार अभिलेखों की नि:शुल्क रजिस्ट्री के लिए 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले महाअभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज मझौली में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्तर […]

You May Like