नवागत एसपी ने किया लोधीखेड़ा थाने का औचक निरीक्षण, मालखाना खंगाला, अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

​सौंसर, जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने आज लोधीखेड़ा थाने का औचक निरीक्षण किया।

​ निरीक्षण के दौरान एसपी सुश्री डागर ने थाने के रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की। उन्होंने मालखाना का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करते हुए रजिस्टर तथा वहां रखी सामग्री का भौतिक सत्यापन किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी रजिस्टरों को व्यवस्थित और दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए।

​निरीक्षण के दौरान एसपी दिए ये प्रमुख निर्देश

थाना निरीक्षण पर एसपी डागर ने लंबित अपराधों और मर्ग की जांच में तेजी लाने तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर बंद कराने के निर्देश दिए। ​बीट प्रणाली पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बीट के सिपाही अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तरह सक्रिय रहें और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर की खुफिया जानकारियां जुटाएं। इसी तरह ​एसपी ने कहा कि रात्रि गश्त और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की दृश्यता बढ़ाई जाए, जिससे असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा हो और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए सुश्री डागर ने पुलिस बल के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को अपनी वर्दी, वेशभूषा, व्यवहार और अनुशासन का विशेष ध्यान रखने की सख्त हिदायत दी गई।

​ बाहराल पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सहयोगी जनता सक्रिय पुलिस और सुरक्षित समाज’ की भावना के साथ पुलिसिंग को और अधिक जनहितैषी बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

Next Post

एसपी ने किया बड़ी देवी मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश, सांसद ने किए दर्शन

Sun Oct 11 , 2026
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने सीएसपी एच.आर. पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई यातायात दलबीर सिंह मार्को और मंदिर व्यवस्था में लगी सब इंस्पेक्टर बिंदेश्वरी पटेल के साथ मां बड़ी देवी मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधक व मुख्य पुजारी आशीष दत्त कटारे के साथ मंदिर परिसर, पुलिस […]

You May Like

Play sound