जिला पंचायत उप चुनाव में मृत्युंजय मंदिर 1275 मतो से विजयी

गढ़। जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 16 में उप चुनाव की मतगणना गंगेव बालक हायर सेकेंड्री स्कूल में सम्पन्न हुई.

जहा 1275 मतो से मृत्युंजय मुन्ना मिश्रा खैरा ने जीत दर्ज की. 10 प्रतिशत चुनाव मैदान में थे, बतादें कि यह उपचुनाव अश्वनी प्रसाद मिश्रा उर्फ मुन्ना खैरा के निधन के बाद सीट रिक्त हुई थी. जहा उनके पुत्र मृत्युंजय ने अपने पिता की सीट जीत ली. मृत्युंजय ने अपने निकटत प्रतिद्वंदी अनिल सिंह को पीछे करते हुए सफलता हासिल की है. यह चुनाव दलीय आधार पर नही लड़ा गया. विजयी प्रत्याशी मृत्युंजय ने जीत का श्रेय वार्ड क्रमांक 16 के मतदाताओं को दिया.

उम्मीदवार प्राप्त मत

मृत्युंजय मुन्ना खैरा 4094

अनिल सिंह 2819

रामनिवास गौतम 2522

राकेश पटेल 2199

शैलेन्द्र सिंह 2005

योगेन्द्र बहादुर 1896

रोहित पटेल 1604

चंदप्रकाश तिवारी 1551

कल्पना रावत 1353

संगीता पटेल 291

नोटा 265

Next Post

नेहरू तिराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Fri Jan 2 , 2026
सीधी। चुरहट बाजार में नेहरू तिराहे के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आशा रावत पिता छोटे लाल रावत, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी खामौनिया खुर्द के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रीवा में काम करता था […]

You May Like