भिंड एवं गोहद रेलवे स्टेशनों का वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने किया निरीक्षण

भिंड: अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) पी.पी. शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) नीरज भटनागर तथा वरिष्ठ मंडल अभियंता (नॉर्थ) अजय मीणा द्वारा भिंड रेलवे स्टेशन, निर्माणाधीन भिंड गुड्स शेड एवं गोहद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान समपार फाटक संख्या 50, 30 एवं 28 पर बन रहे रोड ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों द्वारा गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के उपरांत सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र थापक एवं सीपीएम गतिशक्ति पी.के. सिंह के साथ निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति पर संयुक्त बैठक आयोजित की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी अवलोकन किया और सुधारात्मक सुझाव दिए। भिंड एवं गोहद स्टेशनों सहित भिंड के निर्माणाधीन गुड्स शेड तथा रोड ओवर ब्रिज कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है, ताकि यात्रियों की सुविधाओं और माल परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Next Post

रांग साइड आने वाले वाहनों और नो-पार्किंग में पाए गए वाहनो के किये चालान

Sat Oct 25 , 2025
ग्वालियर: यातायत सुचारू बनाये रखने के उद्देश्य से राजीव प्लाजा रोड़ पर लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करने के लिए आज यातायात बल के साथ पैदल भ्रमण किया गया। इस पैदल भ्रमण के दौरान रॉग साईट वाहन चला कर आने वाहन चालकों और बीच रोड़ पर खड़ी 09 वाहनों […]

You May Like