6वीं राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स गेम्स में सिंगरौली का परचम, 13 पदक जीतकर रचा इतिहास

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स गेम्स 2025 में सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता की वुशु स्पर्धा में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 6 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

स्वर्ण पदक विजेताओं में चारवी पाल, सिग्नम नित्या श्री, प्रियांशु सिंह, आदित्य सिंह एवं श्रेयशी शर्मा शामिल रहीं। वहीं अद्विक मौर्य, सृजन पांडेय, अनब साहू, अविका शर्मा, शौर्य पिपलिया एवं अदिति दुबे ने रजत पदक अपने नाम किए। कांस्य पदक ईशांत पटेल एवं सृष्टि कुमारी ने जीते।

इस शानदार सफलता के पीछे टीम की कोच एवं अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी खुशबू साकेत का अहम योगदान रहा, जिनके कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पदकों पर कब्जा जमाया।

सिंगरौली के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमित राज, शक्ति मौर्य, रजनीश द्विवेदी, गोपालजी श्रीवास्तव, श्रीमती नम्रता सिंह, एस.के. दुबे, श्रीमती शिखा दुबे, एनटीपीसी वीवा क्लब के महासचिव हिमांशु कैथवास, सह-सचिव आनंद कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव, अजीत कुमार, अजय कुमार गौतम सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह उपलब्धि न सिर्फ सिंगरौली बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के खेल जगत के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

Next Post

ग्राम सोरा में शराब के नशे में युवक पर धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

Sat Jan 3 , 2026
छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरा में शनिवार सुबह शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में गांव निवासी सोहन अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए […]

You May Like