बुंदेलखंड मे पिछड़ी मातृ वंदना योजना, BMC मे सीटी स्कैन और MRI शुरू होगी

सागर। सागर संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने आँगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को सभी संदर्भ सेवाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग के सभी आँगनवाड़ी केन्द्र समय पर खुलना चाहिए आँगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की अधिसंख्य उपस्थिति भी सुनिश्चित होनी चाहिए। उक्त निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में दिए। कमिश्नर ने सागर संभाग में मातृवंदना योजना का सिर्फ 68 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मातृवंदना योजना का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि मातृवंदना योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में बुंदेलखंड शासकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाए। बैठक में मेडिकल कॉलेज सागर के प्रशासकीय अधिकारी डॉ. राजेश जैन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सागर की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1600 से 2100 मरीज आते हैं। डॉ. राजेश जैन ने बताया कि बुन्देलखंड मेडिकल कॉलेज में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों की सुविधा मरीजों को शीघ्र ही मिलेगी। इसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।

Next Post

कोतवाली पुलिस ने लूट के चार आरोपी चार घंटे में ही पकड़े 

Fri Jul 18 , 2025
गुना। शहर में हुई एक लूट की वारदात को गुना कोतवाली पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर सुलझाते हुए चार अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में लूटी गई सोने की अंगूठी, 4,000 नकद राशि और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों सहित कुल 2.34 लाख का […]

You May Like