​टीकाकरण के लक्ष्य में पिछड़ा भोपाल, आयुक्त ने CMHO डॉ. मनीष शर्मा से मांगा स्पष्टीकरण

भोपाल। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जब जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर आयुक्त धनराजू एस ने टीकाकरण कार्य में कथित लापरवाही के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस में डॉ. शर्मा

शर्मा को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में तय लक्ष्यों की पूर्ति नहीं हो सकी, जिससे राज्य स्तर की उपलब्धियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य आयुक्त ने शीघ्र जवाब तलब किया है।

Next Post

इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से होगी सिंहस्थ की निगरानी, अगले वर्ष दीपावली तक पूरे करें सभी काम: सीएम डॉ यादव

Tue Apr 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित सभी कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। सिंहस्थ के सफल संचालन, विकास कार्यों की निगरानी और समीक्षा तथा सूचना शिक्षा-संचार गतिविधियों के लिए आवश्यक अधिकारियों-कर्मचारियों की संबंधित विभागों से […]

You May Like