अपनों ने किया बेघर, कब्रिस्तान में गुजर रही रात

जबलपुर:गोहलपुर थाना अंतर्गत अजीजगंज पसियाना में रहने वाले युवक को अपनों ने बेघर कर दिया है। जिसके चलते वह भीषण ठँड में कब्रिस्तान में रात गुजार रहा है।
पीडि़त मो. मकसूद खान पिता मरहूम जहूर खान, निवासी महमूद नेता की गली अजीजगंज पसियाना ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके भाईयों मंसूर, महफूज एवं इनके पुत्रों महबूब, कल्लू, अमन द्वारा उसके हिस्से के मकान से निकाल दिया गया है।

उसका दरवाजा तोड़ दिया गया है। शौचालय मेें ताला लगा दिया है। मापीट कर उसे घर से बेघर कर दिया गया है। जिसके चलते वह बीते तीन दिनों से कब्रिस्तान में इस भरी ठंड में सो रहा है।

Next Post

परसौना, बरगवां,माड़ा फोरलेन मार्ग को अनुपूरक बजट में मिली मंजूरी

Wed Dec 3 , 2025
सिंगरौली : जिले के परसौना से माड़ा एवं परसौना से बरगवां फोर लेन सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट में शामिल कर राशि की मंजूरी प्रदान की गई है।गौरतलब हो कि गत वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 4 जनवरी 2024 को बैढ़न के एनसीएल […]

You May Like