देवास: नगर निगम देवास में नवागत निगमायुक्त दिलीप कुमार ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक सख्ती और अनुशासन को लेकर नए आदेश जारी किए। आदेशों का उद्देश्य नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। हालांकि, इन आदेशों के लागू होते ही विरोध के स्वर तेज हो गए।
चौंकाने वाली बात यह है कि विरोध करने वालों में विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्तापक्ष के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
उनका कहना है कि निगमायुक्त द्वारा जारी किए गए निर्देश जल्दबाज़ी में लागू किए जा रहे हैं, जिससे आमजन और जनप्रतिनिधियों को असुविधा हो रही है।नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आदेशों में संशोधन नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। अब देखना होगा कि निगमायुक्त अपने आदेशों पर अडिग रहते हैं या विरोध के दबाव में उनमें बदलाव करते हैं।
