बालाघाट गया परिवार, घर में हुई चोरी

जबलपुर : संजीवनीनगर थाना अंतर्गत धनवंतरीनगर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार बालाघाट गया हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक चंद्रभूषण शुक्ला 63 वर्ष निवासी आशु ज्वेलर्र्स धनवंतरीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा यनीष शुक्ला परिवार के साथ ससुराल बालाघाट चला गया था। शाम लगभग 6 बजे बेटे यनीष शुक्ला के घर लाल बाबा मंदिर के पास पेड़ पौधों में पानी डालने गया था तो देखा घर के मेन गेट का इंटर लॉक टूटा दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर कमरे में देखा तो आलमारी चैक करने पर सोने चांदी के जेवर नहीं थे। अज्ञात चोर इंटर लॉक तोडक़र घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया।

Next Post

सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत

Tue Oct 13 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के पास चरगवां रोड़ ग्राम डगडगा हिनौता में सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक सोमवार को धनीराम वंशकार 45 वर्ष निवासी डगडगा हिनौता ने सूचना दी कि शाम लगभग 7-30 बजे अपने घर में था तभी गांव के छोटे […]

You May Like

Play sound