
छिंदवाड़ा. शहर के राजपाल चौक में स्थित महागौरी मंदिर के पास स्थित राजेश किराना स्टोर में अज्ञात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया. उक्त बात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. घटना शुक्रवार और शनिवार दरमियान रात्रि की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपाल चौक निवासी राजेश मालवी की किराने क दुकान है. बीती रात राजेश मालवी अपनी दुकान बंद कर दूकान के ही पीछे अपने घर चले गए थे. देर रात अज्ञात चोर ने शटर के बीच में राड डालकर इसे तोडऩे का प्रयास किया. हालांकि अज्ञात चोर दुकान का शटर तोडऩे में सफल नहीं हो पाए. शनिवार सुबह जब दुकान संचालक राजेश मालवी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें दुकान की शटर टूटी मिली. इस राजेश मालवी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. राजेश मालवी की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है. गौर करने वाली बात है शहर के मध्य व्यस्ततम इलाके में अज्ञात चोरों का यह प्रयास पुलिस को कड़ी चुनौती दे रहा है.
