ग्वालियर: शिक्षा हो या खेल का क्षेत्र, ग्वालियर जिले से विभिन्न प्रतिभाएं उभरकर शहर ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन कर रहे हैं, ऐसा ही एक नाम धैर्या साहू है जिसने मात्र 9 वर्ष की उम्र में तैराकी के माध्यम से ग्वालियर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
धैर्या साहू ने बताया कि वह 6 वर्ष की उम्र से ही तेराकी का लगातार अभ्यास कर रही थी। वह देश के विभिन्न प्रदेशों में भी अपना करतब दिखा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि तेराकी की प्रेरणा उन्हें अपनी बड़ी बहन से मिली और पिछले तीन वर्ष से लगातार प्रयास करने के बाद अभी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
