कूनो के जंगल में सीएम की सुरक्षा में चूक, सीएम के करीब पहुंच गई भारी भीड़

श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. मोहन यादव के स्वागत सत्कार के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और मौके पर भय का माहौल बन गया. जहां लोग फोटो और वीडियो बनाने की होड़ में नजर आए. भीड़ इतनी कि मौके पर अव्यवस्था का माहौल बन गया. सवाल खड़े हो रहे हैं कि इतने संवेदनशील जगह पर समर्थकों की एंट्री कैसे हुई. जबकि वन विभाग के अधिकारी मीडिया की एंट्री पर प्रोटोकॉल और सुरक्षा का हवाला देता रहा है.

बोत्सवाना से दो चीतों को खुले जंगल में रिलीज करने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क में पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत सत्कार के दौरान समर्थकों की भीड़ देखने को मिली. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और सुरक्षा अमला भीड़ को नियंत्रण करने में बेबस नजर आया. कई समर्थक सीएम डॉ मोहन यादव के बेहद करीब पहुंचकर फोटो वीडियो बनाते नजर आए. अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है.

हैरानी की बात है जिस कूनो नेशनल पार्क में आम लोगों और मीडिया की एंट्री को लेकर सुरक्षा और प्रोटोकॉल का हवाला देकर रोका जाता है. वहीं नेताओं के समर्थकों पर कोई सख्ती नजर नहीं आई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूक दर्शक बनकर देखते रहे. जबकि भीड़ के चलते कुछ समय के लिए अव्यवस्था और भय का माहौल बन गया. इस मामले में वन विभाग और पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Next Post

बैढन न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत के अवसर पर हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन

Mon May 11 , 2026
सिंगरौली: नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय बैढन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य एवं श्रद्धामय भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायपालिका, प्रशासन, अधिवक्ता समुदाय तथा आमजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा न्यायालय परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। भंडारे से पूर्व हनुमान जी […]

You May Like