राज्यपाल मंगुभाई पटेल कल शहडोल में बाँटेंगे स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ पूरी

शहडोल। राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल कल 25 फरवरी को शहडोल स्थित पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल समारोह में स्वर्ण पदक एवं उपाधि वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह सहित क्षेत्रीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

Next Post

बब्बर शेरों की आवाज़ दबाना मुमकिन नहीं: राहुल गांधी 

Tue Feb 24 , 2026
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध भारत की लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है और इसे दबाने की कोशिश तानाशाही मानसिकता को दर्शाती है। राहुल गांधी ने कहा […]

You May Like