बांधवगढ़ में 7 दिन में आये 7692 सैलानी

उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का नया सत्र पर्यटन के लिहाज से बेहद उत्साहवर्धक साबित हो रहा है। विशेष कर दीपावली पर्व के बाद यहां आने वाले सैलानियों की तादाद में भारी इजाफा हुआ है।
क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय के मुताबिक गत 9 से 15 नवंबर के दौरान महज सात दिनों में 1,513 सफारी जिप्सियों के माध्यम से 7, 692 पर्यटकों ने जंगल की सैर की। इनमें 7,006 भारतीय और 686 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। अतिथियों की यह संख्या बांधवगढ़ की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

ताला और मगधी बने पहली पसंद

पार्क प्रबंधन सूत्रों के अनुसार 12 नवंबर को सर्वाधिक 1, 276 पर्यटकों ने बांधवगढ़ का भ्रमण किया, जबकि 10 नवंबर को 1, 268 सैलानी पहुंचे। इस अवधि में कोर क्षेत्र मे 4,811 और बफर क्षेत्र में 2,881 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। जोनवार आंकड़ों में ताला और मगधी पर्यटकों की पहली पसंद बने रहे। वहीं मगधी जोन में सबसे अधिक 235 विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण किया।

Next Post

सिर्फ शिकायत या अपुष्ट रिकॉर्डिंग के आधार पर दोष सिद्ध नहीं किया जा सकता

Wed Nov 18 , 2026
जबलपुर। रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट जस्टिस संजीव एस. कलगांवकर ने अपील को खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में रिश्वत की मांग और स्वीकार करने या […]

You May Like