अश्लील गानों के आरोप पर खेसारी लाल यादव का पलटवार, “गानों से देश का विकास नहीं होता”

मुंबई, 23 अक्टूबर 2025: बिहार चुनाव के मैदान में आरजेडी उम्मीदवार के रूप में उतरे भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव को उनके पुराने अश्लील गानों को लेकर लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। बीते दिनों बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें ‘नाचने वाला’ कहकर संबोधित किया था। अब खेसारी लाल यादव ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है और इन आरोपों को गलत बताया है।

उप मुख्यमंत्री के ‘नाचने वाला’ टैग का जवाब देते हुए आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने माना कि उनके कुछ गाने “भले ही गलत थे”, लेकिन उन गानों का चुनाव के मुद्दे यानी विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “मेरे कुछ गाने भले ही गलत थे, लेकिन उनसे शिक्षा प्रणाली और अस्पताल के बुनियादी ढाँचे को नुकसान नहीं पहुँचा।” खेसारी का स्पष्ट मानना है कि चुनाव का मुद्दा विकास है, न कि उनके पुराने गाने।

भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्टर्स में से एक होने के कारण खेसारी लाल यादव को प्रचार में खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पॉपुलैरिटी के कारण प्रचार में ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है, जिसकी वजह से वह घर-घर जाकर लोगों से ठीक से जुड़ नहीं पा रहे हैं। उनका राजनीति में आना कोई प्लानिंग नहीं थी।

Next Post

स्कूटी की बैटरी में हुआ ब्लास्ट

Thu Oct 23 , 2025
भिंड: घर के बाहर खड़ी स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट होने से स्कूटी जल कर स्वाहा हो गई। लहार नगर के सेंट्रल बैंक के सामने यह घटना हुई।बैटरी चलित स्कूटी में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। पिछली 5 तारीख को ही स्कूटी ख़रीदी […]

You May Like