सतना: नगर पालिक निगम सतना द्वारा संपत्तिकर वसूली अभियान लगातार जारी है। आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देशन में राजस्व अमला बकाया संपत्तिकर की वसूली में सक्रियता से जुटा है।
इसी कड़ी में सोमवार को अभियान के तहत एक दिन में 25 लाख रुपये की संपत्तिकर वसूली की गई।जनसंपर्क अधिकारी ननि धीरज कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त के निर्देशन में बड़े बकायादारों से बकाया राशि जमा कराने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। राजस्व अमले को वसूली में तेजी लाने और अधिक से अधिक बकाया संपत्तिकर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आयुक्त ने की अपील
आयुक्त ने करदाताओं से 30 सितंबर 2026 तक संपत्तिकर जमा कर 6 प्रतिशत की अधिकतम छूट का लाभ लेने की अपील की है। करदाता अंतिम तिथि से पहले अपना बकाया संपत्तिकर जमा कर छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
