ईरान के जवाबी हमले में दो इजरायली मारे गए

यरूशलम, 01 मार्च (वार्ता) इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा, “भले ही हमारे पास आईडीएफ वायु रक्षा प्रणाली हो, फिर भी यह अचूक नहीं है।” उन्होंने इजराइल में लोगों से अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और हमले के समय पनाह लेने की अपील की। श्री डेफ्रिन का कहना है कि आईडीएफ ने ईरान की रक्षा प्रणाली को “बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है” और कहा कि इजरायल अपना हमला जारी रखने के लिए अमेरिकी सेना के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हम यह अभियान तब तक जारी रखेंगे जब तक हम अपने लिए तय किए गए सभी लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते।” रिपोर्ट की गई दो मौतों के अलावा इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ईरान पर हमला शुरू होने के बाद से 456 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। उनमें से 86 का अभी भी अस्पताल में सघन उपचार चल रहा है।

Next Post

पुतिन ने खामेनेई की हत्या को 'सनक में की गयी' हत्या बताया

Sun Mar 1 , 2026
मास्को, 01 मार्च (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की लक्षित हत्या को ‘सनक में की गयी हत्या’ करार दिया है। रूसी सरकारी मीडिया एजेंसी तास ने यह जानकारी दी। तास के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने श्री खामेनेई की मृत्यु को एक […]

You May Like