लोडिंग वाहन पलटने से 25 घायल, 11 की हालत गंभीर

भिण्ड। पोरसा से भिण्ड लौटते समय एक कैंटर वाहन पलट गया, जिससे उसमें सवार करीब 25 लोग घायल हो गए जिसमें से 11 गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हादसा क्वारी नदी का बुधारा पुल निकलने के बाद हुआ।

भिण्ड में विक्रमपुरा से महिला नाशिर खान अपने भांजे मोनू खान पुत्र जलालुद्दीन, निवासी पोरसा के खत्म होने पर अंत्येष्टि में शामिल होने परिजन, मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों के साथ एक लोडिंग वाहन लेकर पोरसा के लिए सुबह निकले थे। अंत्येष्टि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी लोग वापस भिण्ड के लिए लौट रहे थे। तभी आगे चल रहा एक वाहन सामने मृत पड़े गोवंश से टकरा गया, जिससे पीछे से आ रहे कैंटर चालक का संतुलन बिगड़ गया और हल्का टकराने के बाद वाहन पलट गया, जिससे चीख-पुकार मच गई।

*पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल*

पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दो एंबुलेंस की मदद से 11 घायल जिला अस्पताल भेजे गए हैं। घायलों में ग्राम पुर निवसी 70 वर्षीय अनवरी पत्नी सत्तार अली, सुपावली ग्वालियर निवासी 23 वर्षीय बानो पत्नी इमरान खान, विक्रमपुरा निवासी 55 वर्षीय सायरा पत्नी लियाकत अली, 60 वर्षीय नरूल पत्नी छोटे खान, 45 वर्षीय जमीला पत्नी सिराज अली, 22 वर्षीय ईलू शाक्य पुत्र नरेश शाक्य, 30 वर्षीय इरफान खान पुत्र लियाकत खान, 45 वर्षीय आमना पत्नी राजे शाह एवं सिराज अली 50 पुत्र मेहंदी हसन, निवासी मैनपुरी शामिल हैं।

Next Post

जहां-जहां एसआईआर वहां-वहां सुनियोजित वोट चोरी : राहुल

Sat Jan 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को ‘सुनियोजित और रणनीतिक वोट चोरी’ करार देते हुए आरोप लगाया है कि जहाँ-जहाँ एसआईआर की प्रक्रिया शुरु की जा रही है वहां-वहां सुनियोजित वोट चोरी […]

You May Like