2,246 करोड़ के निवेश को एसईजेड अप्रूवल कमेटी द्वारा मंजूरी

इंदौर: स्पेशल इकोनॉमिक जोन इंदौर की अप्रूवल कमेटी द्वारा 2246 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इससे जिले 2 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. कंपनी में उत्पादन शुरू होने के बाद करीब 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निर्यात प्रस्तावित है.आज पीथमपुर इंडस्टि्रयल एरिया के स्पेशल इकोनॉमिक जोन एसईजेड इंदौर जोन की अप्रूवल कमेटी बैठक हुई. बैठक में कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा अध्यक्ष अप्रूवल कमेटी और एमपीआईडीसी कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति, आयकर विभाग एवं सीमा शुल्क विभाग प्रतिनिधियों एवं संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

बैठक में 2,245.50 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. उक्त निवेश योजनाओं से लगभग 1,910 लोगों को रोजगार मिलेंगे. साथ ही उत्पादन शुरू होने के पांच सालों में लगभग 20,433 करोड़ रुपए के प्रोडक्ट निर्यात होना प्रस्तावित है. विशेष रूप से फार्मास्यूटिकल एवं फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों में निवेश एसईजेड को देश के अग्रणी निर्यात-उन्मुख औद्योगिक केंद्र के रूप स्थापित करेंगे. एसईजेड में पूर्व से ही फार्मास्यूटिकल, फूड प्रोसेसिंग, टेक्निकल टेक्सटाईल, इंजीनियरिंग एवं मेटल एवं अलॉय उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है.

निर्यात क्षमता को बढ़ावा देंगी
एमपीआईडीसी कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने बताया कि इंदौर एसईजेड में स्वीकृत ये नई योजनाएं न केवल प्रदेश की निर्यात क्षमता को बढ़ावा देगी, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार, उन्नत निर्माण तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा को भी मजबूत करेंगी.

Next Post

केरल के मुख्यमंत्री ने वायनाड लिटरेचर फेस्टिवल-2026 के लिए वेबसाइट की लॉन्च

Fri Jul 3 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 03 जुलाई (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने वायनाड लिटरेचर फेस्टिवल (डब्ल्यूएलएफ) के तीसरे संस्करण की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की है। इसके साथ ही, भारत के सबसे बड़े ग्रामीण साहित्य उत्सव के तौर पर पहचाने जाने वाले इस आयोजन की औपचारिक शुरुआत हो गई है। चार दिनों तक […]

You May Like