नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने किया पदभार ग्रहण 

सीधी।नवागत पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी ने

आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ से औपचारिक मुलाकात की।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविंद श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुजीत कड़वे, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे सहित जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।नवागत पुलिस अधीक्षक श्री कोरी ने पदभार ग्रहण करते ही जिले की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सौहार्दपूर्वक परिचय कर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की बात कही।उन्होंने अधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

Next Post

एक करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

Fri Sep 12 , 2025
रीवा।अमहिया पुलिस ने एक करोड़ से अधिक के ठगी मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पूंछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहा से जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने तीन […]

You May Like