अधूरी नहर में डूबने से छात्र की मौत

रीवा। गढ़ थाना अन्तर्गत मंगलवार ईटहाई गांव में बनी अधूरी नहर ने एक छात्र की जान ले ली. 11 अगस्त को छात्र अशेष यादव दोपहर घर से निकला था और जब वह नही लौटा तो परिजनो ने तलाश शुरू की. नहर के पास पैंट और पर्स पड़ा मिला. जिसके बाद गढ़ पुलिस को सूचना दी गई और दूसरे दिन मंगलवार को नहर में शव मिला. पूरे गांव में मातम छा गया.

सोमवार को अशेष कुमार यादव पिता रामबहोर यादव घर से दोपहर में निकला था और वापस न होने पर परिजनो ने तलाश शुरू की और रात 9 बजे गढ़ पुलिस को सूचना दी. नहर के पास कपड़े मिलने पर रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया. लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्कयू नही हो पाया. सुबह ग्रामीण और स्थानीय गोताखोरो ने मिलकर खोजबीन की. लेकिन सुबह 11 बजे तक कोई शव नही मिला और 12 बजे जैसे ही पानी कम हुआ अशेष का शव दिखाई दिया जिसे बाहर निकाला गया और पीएम के लिये भेजा गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

हाका गैंग पर हमला, पशु वाहन में तोड़फोड़ 

Tue Aug 12 , 2025
  जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में मोटर साइकल सवार बदमाशों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए हाका गैंग पर हमला कर पशु वाहन में तोड़ फोड़ कर दी। पुलिस ने बताया कि ऋतु रंजन यादव 47 वर्ष निवासी कांजी हाउस चेरीताल नगर निगम क्वाटर कोतवाली ने रिपोर्ट […]

You May Like