
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में मोटर साइकल सवार बदमाशों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए हाका गैंग पर हमला कर पशु वाहन में तोड़ फोड़ कर दी।
पुलिस ने बताया कि ऋतु रंजन यादव 47 वर्ष निवासी कांजी हाउस चेरीताल नगर निगम क्वाटर कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम जबलपुर में शासकीय कर्मचारी है। उसकी डयूटी सहायक अधीक्षक नगर निगम के द्वारा हाॅका कार्य में लगाई हैे। वह नगर निगम के पशु वाहन क्रमांक एमपी 20 जी ए 7914 को लेकर ड्राईवर सद्दाम एवं हांका का कर्मी राजेश पाण्डे, सुल्तान, कमल बर्मन, राजकुमार कुशवाहा, नौशाद, मोहम्मद वहीद के साथ शहर में सड़क में बैठे आवारा मवेशियों को लेने के लिए निकले थे। गुलौआ चौक से 2 गाय जो रोड पर बैठी थीं उन्हे पकड़कर पशु वाहन में चढ़ाकर गौशाला तिलवारा छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही गुलौआ चौक से थोड़ा आगे अर्चना पैथोलाजी लैब के सामने पहुँचे, तभी 03 लड़के मोटर साइकल से आये और नगर निगम के पशु वाहन को रोककर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पशु वाहन में चढ़ाई गई दोनों गायों को छुड़ा लिये। मना किया तो तीनो लड़को ने उसके एवं सुल्तान, डाईवर सद्दाम के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किये एवं नगर निगम के पशु वाहन के सामने मारे, जिससे पशु वाहन का काँच टूट गया। लगभग 10 हजार रूपये का नुकसान हुआ है, तीनों लड़के बोले कि दोबारा मोहल्ले में पशु वाहन को लेकर आये तो जान से खत्म कर देंगे।
