युवक को पहले टक्कर मारी फिर चाकू से गोदा 

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत नया पुल के ऊपर दुपहिया वाहन चालक ने पहले एक युवक की गाड़ी में टक्कर मार दी इसके बाद युवक पर चाकू हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बेडी उर्फ बखेड़ी उर्फ भाव सिंह बर्मन 60 वर्ष निवासी रमनगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जोधपुर पड़ाव पेट्रोल पम्प से अपनी टीव्हीएस चम्प क्रमांक एमपी 20 एस आर 0793 में पेट्रोल भरवाकर पुल से होते रमनगरा जा रहा था। नया पुल के ऊपर एक दुपहिया वाहन में सवार 2 व्यक्ति ने अपना वाहन तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी टीव्हीएस चैम्प में टक्कर मार दी जिससे उसकी गाड़ी का चका बेंड हो गया। उसने उन लडकों से कहा कि मेरा नुकसान हो गया है इसके पैसे कौन देगा ।इसी बात पर एक लड़का उसके साथ गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो 2 पहिया वाहन में पीछे बैठा लड़का नीचे उतरकर आया एवं जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके पेट में चोट पहुॅचा दी। दोनों लड़के दुपहिया वाहन में बैठकर संविधान चौक तरफ भाग गये।

Next Post

घर में सो रही मां और दो बेटों को सांप ने डसा:तीनों की मौत

Tue Aug 12 , 2025
ग्वालियर। घर में सो रही महिला और उसके दो बेटों को सांप ने डस लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांप काटने के बाद परिजन ने झाड़-फूंक कराया। जिसके चलते इलाज में देरी होने से उनकी जान नहीं बच सकी। मृतक महिला पिंकी (उम्र […]

You May Like

मनोरंजन