नाबालिग का प्रसव: रेत कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार, नवजात को ‘किलकारी शिशु गृह’ भेजा

कटनी/बड़वारा। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में नाबालिग द्वारा बच्ची को जन्म देने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेत कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह, निवासी मुरैना, के रूप में हुई है।

यह मामला 24 नवंबर को तब उजागर हुआ जब बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आई युवती के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत बड़वारा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इसे बाल कल्याण समिति (CWC) के संज्ञान में भी प्रस्तुत किया है।

नाबालिग मां ने नवजात को रखने से किया इनकार

नाबालिग मां द्वारा बच्ची को अपने पास रखने से इनकार किए जाने पर, स्वास्थ्य विभाग ने नियमानुसार नवजात को एक एनजीओ द्वारा संचालित ‘किलकारी शिशु गृह’ में सौंप दिया है, जहां फिलहाल बच्ची सुरक्षित देखरेख में है।

स्थानीयों में आक्रोश, रेत कारोबार पर सवाल

घटना सामने आने के बाद बड़वारा सहित आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय ग्रामीण राघवेंद्र सिंह ने कहा कि रेत कारोबारियों द्वारा अवैध गतिविधियाँ पहले से ही क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है।

Next Post

खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, भोपाल ने जीता खिताब

Mon Dec 1 , 2025
भोपाल। महाराणा प्रताप जहांगीराबाद शासकीय स्कूल में खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की दस महिला टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में भोपाल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विदिशा को 21-12 और 21-17 से पराजित […]

You May Like