बेहतर पुलिसिंग करने वाले 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

इंदौर: बेहतर पुलिसिंग और आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए किए सराहनीय कार्यों पर पुलिस कमिश्नरेट के 14 अधिकारी-कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में शुरू किए गए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पलासिया स्थित कार्यालय में यह सम्मान दिया.

विजय नगर थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को वारदात में इस्तेमाल चाकू सहित गिरफ्तार करने पर निरीक्षक चंद्रकांत पटेल, प्रधान आरक्षक मुकेश और आरक्षक कमल व राधेश्याम को सम्मानित किया. वहीं, अन्नपूर्णा थाने के आरक्षक ऋषिकेश रावत, विश्वेंद्र सिंह जाट और राकेश विश्वकर्मा को चैन स्नैचिंग के तीन आरोपियों को लूटे गए माल सहित गिरफ्तार करने पर पुरस्कृत किया. सराफा थाने के आरक्षक सचिन और शिवम ने बैग गुम होने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बैग और उसमें रखे 3.50 लाख रुपए फरियादी को वापस दिलाए. इस कार्य के लिए दोनों को सम्मानित किया.

जबकि, अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान सराहनीय कर्तव्य निर्वहन के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संध्या राय और सहायक पुलिस आयुक्त शिवेंदु जोशी को पुरस्कृत किया गया. इसी प्रकार यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में सराहनीय योगदान देने पर महिला आरक्षक आरती, शालु और रानू को भी सम्मानित किया. पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सभी पुरस्कृत अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत

Wed Oct 14 , 2026
इंदौर:संयोगितागंज थाना क्षेत्र में शिवाजी वाटिका चौराहे के पास देर रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों सरबटे बस स्टैंड से चाय पीकर […]

You May Like

Play sound