वैलेंटाइन डे कार्यक्रम को लेकर एनएमआईएमएस कॉलेज में हंगामा, पुलिस ने रुकवाया आयोजन

इंदौर। गांधी नगर क्षेत्र स्थित एनएमआईएमएस कॉलेज में गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता परिसर में पहुंचकर वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम का विरोध करने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज प्रशासन से आयोजन तत्काल बंद कराया.

बजरंग दल से जुड़े तन्नू शर्मा ने आरोप लगाया कि कॉलेज में “बेक सेल” नाम से कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं और अन्य वर्ग के युवक मौजूद थे. संगठन का कहना है कि कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के खिलाफ था और इसकी आड़ में अश्लील गतिविधियां हो रही थीं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं के हाथों में प्लास्टिक के डंडे और लाठियां भी थीं. स्थिति बिगड़ने पर गांधी नगर थाने की पुलिस के साथ अन्य थानों का बल भी मौके पर पहुंचा. पुलिस ने छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी. मामले में डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा कॉलेज परिसर में नारेबाजी और तोड़फोड़ की है. कार्यक्रम की पूर्व सूचना पुलिस या प्रशासन को नहीं दी गई थी, जिस पर कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

कपास के बीच उगा रखी थी अफीम, ड्रोन से खुलासा

Thu Feb 12 , 2026
नीमच। जावद क्षेत्र के रतनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लुहारिया जाट में कपास की फसल के बीच उगाई जा रही अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां से 9 क्विंटल 76 किलो वजनी 11,600 हरे अफीम के पौधे […]

You May Like