इंदौर:संयोगितागंज थाना क्षेत्र में शिवाजी वाटिका चौराहे के पास देर रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों सरबटे बस स्टैंड से चाय पीकर लौट रहे थे.पुलिस के अनुसार, मृतक आदिल पिता अब्बास उम्र 19 साल मथुरा मैदान, आजाद नगर का निवासी था.
हादसे में अल्फेज पिता रब्बान उम्र 18 साल और अल्लू उम्र 16 साल, दोनों निवासी आजाद नगर, घायल हुए हैं. आदिल अपने साथियों के साथ देर रात सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने गया था. वहां से मोटरसाइकिल से घर लौटते समय वे शिवाजी वाटिका चौराहे के पास पहुंचे, तभी एक फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मर्ग कायम कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
