जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 88 गैर म्यादी वारिटयों एवं 98 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 36 जमानती वारंट भी तामील किए गए। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा रात्रि 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक शहर एवं ग्रामीण अंचल की पुलिस ने लंबित वारंटियों की धर पकड़ की गयी।
वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की 68 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।
संदेहियों से हुई पूछताछ
इसके साथ ही सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के प्रतिक्षालयों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।
