जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत चार खंभा में बदमाश ने रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। जब घायल की मां पिता समझाने गए तो उनके साथ भी उलझ गया। पिता पर भी चाकू से वार कर दिया। साडू भाई और मां पर सीमेंट सीट से हमला किया और फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक मुन्ना अंसारी निवासी मोतीनाला रोड चारखंभा ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि नौशाद उसके पुत्र असरफ से पार्टी करने के लिये 2000 रूपये मांग रहा था तो बेटे पैसे देने से मना किया, इसी बात को लेकर बेटे के दाहिने हाथ में चाकू से मारा जिससे चोट लग गई। वह पत्नी कमरजहाँ के साथ नौशाद के घर समझाने गया तो नौशान विवाद करने लगा और उस पर भी चाकू से वार कर दिया। उसका साडू भाई इशाक पत्नी बीच बचाव करने आये तो उस पर सीमेंट सीट से हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
