धूमधाम से हुई शादी, रात में गहनों सहित प्रेमी संग भागी दुल्हन; दूल्हे पक्ष ने पकड़ा, फिर हुआ समझौता

रायसेन। बीती रात अर्चना मैरिज गॉर्डन में शादी थी। बेगमगंज का लड़का  है। दोनों पक्षों में बेगमगंज से शादी करना तय हुआ तो लड़की वाले पठारी से अपनी बेटी को बेगमगंज लेकर आ गए थे। धूमधाम से बारात लगी , वर माला हुई , फेरे पड़े और सभी रस्मों-रिवाज को पूरा किया गया। बीती रात के अंतिम पहर में अचानक  दुल्हन गहनों सहित चुपके से अपने प्रेमी जो कि वहीं पठारी से आया था उसके साथ भाग ली। भनक लगते ही हड़कंप मच गया और वर पक्ष के लोगों ने भागदौड़ शुरू कर दी।

अंततः नवनबेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ राहतगढ़ तिगड्डे पर पकड़े गए–

दोनों को पकड़कर बेगमगंज थाने लाया गया। दुल्हन कपड़े गहने वर पक्ष को वापिस देने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन फिर काफी हुज्जत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आपसी समझौता होने पर दोनों में तलाक हो गया और दुल्हन ने वर पक्ष द्वारा चढ़ाए गए सभी कपड़े -गहने वापिस कर दिए। लड़की अपने  परिजनों के साथ मायके रवाना हो गई। इधर दूल्हा खाली हाथ मलता रह गया ।

Next Post

प्रशासनिक फेरबदल: आशुतोष गुप्ता बने जबेरा के प्रभारी तहसीलदार,पारूल चौधरी को दमोह ग्रामीण व अभाना मण्डल का अतिरिक्त प्रभार

Sun Jun 21 , 2026
दमोह। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता को प्रभारी तहसीलदार जबेरा तथा पारूल चौधरी को दमोह ग्रामीण के साथ-साथ अभाना मण्डल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like