
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 2016 से 2024 बैच तक के कई IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में 10 जिलों के जिला पंचायत CEO को बदला गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्तों का भी तबादला किया गया है। माना जा रहा है कि इन तबादलों के जरिए जिलों और नगरीय निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है। जारी तबादला सूची इस प्रकार है।
