ग्वालियर:शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सोमवार को फूलबाग चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3 बजे होने वाले इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस हादसे में कथित प्रशासनिक लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई करने और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की मांग करेगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और न्यायप्रिय नागरिकों से धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाना है।
